
भरतपुर : भरतपुर शहर में देर रात्रि को एक तेज गति से जाते हुए ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद मृतक के शवको अटल बंद थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां उसके पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।
मामला अटलबंध थाना अंतर्गत काली की बगीची के पास स्थित मोहन पब्लिक स्कूल के सामने का है। जहां पर सेवर थाना क्षेत्र के भंडोर खुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय बदन सिंह बरसों गांव पर कट्टर थ्रेसर का कार्य करके देर रात्रि को बाइक से एक अपने दूसरे साथी के साथ गांव जा रहा था।
तभी पीछे से आते हुए ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्ती की बदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर अटल बंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया ।वहीं ट्रक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। अटल बंद थाना पुलिस अब पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।
A valid URL was not provided.
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















