स्कूल से निकला बच्चा छुट्टी में भूला रास्ता स्कूल से निकला बच्चा छुट्टी में भूला रास्ता Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

स्कूल से निकला बच्चा छुट्टी में भूला रास्ता

  • पुलिस को मिलने पर अभिभावक को किया सुपुर्द
  • बच्चे की पहचान के लिए पुलिस ने करवाया माइक से एनाउंस

जोधपुर,स्कूल से निकला बच्चा छुट्टी में भूला रास्ता।शहर के चांदपोल स्थित एक स्कूल में पढऩे वाला 3 साल का बच्चा आज छुट्टी में घर लौटते रास्ता भटक गया। वह उम्मेद अस्पताल के गेट के पास में पुलिस को मिला। इस पर पुलिस ने क्षेत्र में माइक से एलाउंस करवाया। तब एक व्यक्ति ने उसे अपना पुत्र बताया। इस पर बाद में उसे बच्चा सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – सुचेता कृपलानी शिक्षा निकेतन में मतदान जागरूकता

खांडाफलसा थानाधिकारी बलवंत राम ने बताया कि आज दिन में थाने में एएसआई किशोर सिंह ड्यूटी पर थे। तब किसी राहगीर ने आकर बताया कि एक स्कूली बालक बैग लिए उम्मेद अस्पताल के आस पास रोता हुआ घूम रहा है। इस पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए एसआई देउ,एएस आई किशोर सिंह,रामेश्वरलाल, कांस्टेबल बलवंत राम,राजाराम, सीयाराम आदि वहां पहुंचे। तब बालक उम्मेद अस्पताल गेट के पास में मिल गया। उसके पास में पहचान लायक कोई दस्तावेज भी नहीं थे। बैग में स्लेट पेंसिल ही थे। बच्चे द्वारा अपनी पहचान नहीं बताए जाने पर आस पास माइक से एनाउंस करवाया गया। तब बकरामंडी से मोहम्मद आसिफ आया और उसने बच्चे की पहचान अपने पुत्र हुसैन के रूप में की। उसका बेटा बीआर बिड़ला स्कूल चांदपोल रोड पर नर्सरी में पढ़ रहा है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here