बच्चों के लिए झटपट तैयार करना है स्नैक्स तो ऐसे बनाएं पोटैटो पिलो – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आप ये बखूबी जानती होंगी कि खाने के मामले में बच्चे कितने नखरे दिखाते हैं। घर में बना हुआ सादा खाना बच्चों को खिलाना बेहद ही मुश्किल काम होता है। वहीं अगर बात करें फास्ट फूड की तो इसे हर बच्चा काफी मन से खाता है। बच्चों को फास्ट फूड वाली रेसिपी काफी पसंद आती हैं। आलू से बनी डिशेज छोटे से लेकर बड़े बच्चे तक पेट भर के खाते हैं। चाहे फिर वो पोटैटो फ्राइज हों या फिर पोटैटो नगेट्स। इसी के चलते आज हम आपको आलू से ही बनी एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपका बच्चा तो आराम के खा ही लेगा बल्कि इसे आप अपने मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पोटैटो पिलो की। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी पड़ेगी। वहीं इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए देर ना करते हुए आपको पोटैटो पिलो बनाना सिखाते हैं।

सामग्री –

  • दो-तीन मीडियम साइज आलू
  • एक बाउल मैदा
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

 विधि –

सबसे पहले आलू को उबाल कर साफ तरीके से छील लें। छीलने के बाद इसे अच्छे से मैश कर लें। आलू को इस कदर मैश करें कि इसमें गांठ ना बचें। अब इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। मैदा मिलाने के बाद अब इसे अच्छे से गूंथ लें। इसका एक परफेक्ट सा डो तैयार कर लें। डो को आधे घंटे के लिए साइड में रख दें। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर हाथ से ही उसे बिस्किट का आकार दें। चाहें को अपने हिसाब से इसे शेप दे सकते हैं। जब ये तैयार हो जाए तो एक पैन में तेल गर्म करके इसे तल लें। इसे सुनहरा होने तक अच्छे से तलें। बस आपके पोटैटो पिलो तैयार हैं। इसे सॉस और चटनी से साथ गर्म ही परोसें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here