सूरसागर विधानसभा भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति बैठक सम्पन्न सूरसागर विधानसभा भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति बैठक सम्पन्न Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

सूरसागर विधानसभा भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति बैठक सम्पन्न

देवेंद्र जोशी को भारी मतों से विजयी बनाने की रणनीति को लेकर हुई चर्चा

जोधपुर,सूरसागर विधानसभा भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति बैठक सम्पन्न। सूरसागर विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में चुनाव प्रबंध समिति की इस बैठक में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,सूरसागर विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी एवं जिला कोषाध्यक्ष पुरूषोतम मुंदड़ा ने चुनावी तैयारियों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें – मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निकाली रैली

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी के निवास पर आयोजित इस बैठक में सूरसागर विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने एवं भाजपा प्रत्याशी जोशी को भारी मतों से विजयी बनाने की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री डॉ.करणी सिंह खींची,मनीष पुरोहित,विजय राजोरिया,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र तंवर, संजय चंदीरमानी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव जैन,रमेश परिहार, संजय ज्याणी,जगदीश परिहार,अजय जोशी,अरविंद सांखला,चक्रेश मेहता, अंकित पुरोहित,सीमा माथुर,हुकम सिंह इंदा,पुरुषोत्तम आचार्य,नेमीचंद बारूपाल,सुरेश डोसी,राजेंद्र शर्मा, धीरज चौहान,शुभम हंस,गजेंद्र मेवाड़ा,सुरेश तेजी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here