सुभाष घई की शादी की सालगिरह में साथ दिखे संजय दत्त-माधुरी दीक्षित, ‘खलनायक 2’ की चर्चा तेज – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘खलनायक’ आज भी दर्शकों को काफी पसंद है। सुभाष घई की प्रतिष्ठित फिल्म को 30 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के लिए आज भी यह फिल्म यादगार है।
सुभाष घई और मुक्ता घई ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। ‘खलनायक’ की कास्ट को साथ देखकर फैंस के बीच ‘खलनायक 2’ की चर्चा तेज हो गई है।

माधुरी दीक्षित ने साझा की तस्वीरें
माधुरी दीक्षित ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता घई साथ में नजर आ रही हैं। इस मौके पर माधुरी के पति डॉक्टर श्रीराम नेने भी मौजूद रहे। माधुरी ने जो पोस्ट साझा की उसकी पहली तस्वीर में माधुरी अपने पति श्रीराम नेने और सुभाष घई के साथ बालकनी में पोज देती नजर आईं।

बेहद खूबसूरत दिखीं माधुरी दीक्षित
इस दौरान ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत नजर आईं। तस्वीर में सुभाष घई के घर से समुद्र के शानदार नजारे की झलक देखने को मिल रही है। अभिनेत्री ने तस्वीरें साझा कर लिखा, ‘यह वह कंपनी है जो शाम बनाती है। सुभाष घई और मुक्ता घई को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

‘खलनायक’ के सीक्वल की उठी मांग
इन तस्वीरों को देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। ‘खलनायक’ की स्टार कास्ट को एक साथ देखकर फैंस अब खलनायक के सीक्वल की मांग कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट कर लिखा, ‘मुझे लगता है कलनायक 2 आने वाली है।’ वहीं, सुभाष घई ने संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के साथ बातचीत करते हुए एक तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, ‘1990 के दशक की तरह दिल से दिल की बात करना और हंसना अद्भुत है। हमने अपने घर पर 45वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर अपने नायक और खलनायक संजय ड्यूटी और जैकी श्रॉफ जैसे अच्छे दोस्तों के साथ खूब हंसी-मजाक किया।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here