आज पीएम मोदी महाराष्ट्र को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

प्रधानमंत्री आज महाराष्ट्र में 86 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी शिरडी में प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इसके नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध के नहर नेटवर्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और बाद में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

गोवा में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी आज ही गोवा के फतोर्दा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। 26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक चलने वाले इस खेल मेले में लगभग 10,000 एथलीट भाग लेंगे। गोवा में जन्मी भारतीय पेशेवर विंड सर्फर कात्या इडा कोएल्हो प्रधानमंत्री को मशाल सौंपेंगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ‘फतोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5 घंटे तक चलने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में सुखविंदर सिंह और हेमा सरदेसाई सहित प्रसिद्ध कलाकार प्रदर्शन करेंगे।’ 28 टीमों के एथलीट परेड में हिस्सा लेंगे। समारोह राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित होगा।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस का कल करेंगे उद्घाटन
दूरसंचार उद्योग के देश के सबसे बड़े कार्यक्रम इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत 27 अक्तूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी जिसमें 31 देश शामिल होंगे। दूरसंचार विभाग ने सोशल मीडिया पर कहा, इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा प्रतिभागी होंगे। 1,300 से ज्यादा प्रतिनिधि और 400 से ज्यादा वक्ता होंगे। 225 प्रदर्शन लगाने वाले और 400 से अधिक स्टार्टअप शामिल हो सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here