परिवार रातिजोग में गया,चोर नगदी जेवर चुरा ले गए परिवार रातिजोग में गया,चोर नगदी जेवर चुरा ले गए Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

परिवार रातिजोग में गया,चोर नगदी जेवर चुरा ले गए

जोधपुर,परिवार रातिजोग में गया,चोर नगदी जेवर चुरा ले गए। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के नंदवान गांव में एक परिवार रिश्तेदारी में नजदीक ही रातिजोग में गया। सुबह लौटा तो घर में चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर से नगदी के साथ चांदी के आइटम और फैंसी सामान चोरी कर ले गया। घटना में अब पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – गौशाला से निरीक्षण कर्मचारी का मोबाइल और रुपए चोरी,आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गवारियां का बास नंदवान निवासी जियाराम पुत्र रामा राम गवारिया की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह 22 अक्टूबर की रात को परिवार सहित अपने रिश्तेदार परसाराम के यहां पर रातिजोग में गया था। सुबह वापिस लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से 30 हजार रुपए, 30 तोला चांदी के आइटम के साथ फैंसी सामान चोरी कर ले गया। जिसमें बैग भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार घर के आस पास गवारियां बस्ती बसी है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here