गौशाला से निरीक्षण कर्मचारी का मोबाइल और रुपए चोरी गौशाला से निरीक्षण कर्मचारी का मोबाइल और रुपए चोरी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

गौशाला से निरीक्षण कर्मचारी का मोबाइल और रुपए चोरी

जोधपुर,गौशाला से निरीक्षण कर्मचारी का मोबाइल और रुपए चोरी। शहर के निकट रलावास गांव करवड़ में एक गौशाला निरीक्षण कर्मचारी का मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल कवर के पीछे 3 हजार रुपए भी थे। इस बारे में गौशाला पर ड्राइवर पद के लिए आए एक युवक पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी गई। सीसीटीवी फुटेज में उसकी कारस्तानी नजर आने पर अब करवड़ थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – एमजीएच के डॉक्टर का आईफोन चुराया,आरोपी गिरफ्तार

मूलत: सालवाकलां डांगियावास हाल गौशाला रलावास करवड़ के रामूराम पुत्र देदाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह गौशाला रलावास में निरीक्षण कर्मचारी है। गौशाला में ड्राइवर पद के लिए एक युवक नांदिया प्रभावति भोपालगढ़ का रामप्रकाश उर्फ रिंकू आया था। उससे गौशाला पर काम पर रखने के लिए आधार कार्ड आदि मांगे गए थे। वह दो घंटे तक गौशाला पर रुका रहा। इस बीच परिवादी रामूराम चाय बनाने लगा। बाद में आकर देखा तो पता लगा कि चार्जिंग में लगा उसका मोबाइल नदारद था।सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता लगा कि राम प्रकाश मोबाइल लेकर जाते दिखा है। मोबाइल के पीछे कवर में तीन हजार रुपए भी थे। पुलिस ने नामजद के खिलाफ अब जांच आरंभ की है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here