आचार संहिता अनुपालना समीक्षा बैठक आयोजित आचार संहिता अनुपालना समीक्षा बैठक आयोजित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

आचार संहिता अनुपालना समीक्षा बैठक आयोजित

  • विधानसभा आम चुनाव-2023
  • फलोदी एवं लोहावट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

फलौदी,आचार संहिता अनुपालना समीक्षा बैठक आयोजित। संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कक्ष में विधानसभा आम चुनाव2023 के मद्देनजर कानून व्यवस्था,आचार संहिता की पालना, निरोधात्मक कार्यवाही,लाइसेंस हथियार जमा कराने के सम्बन्ध में बुधवार को बैठक आयोजित हुई। संभागीय आयुक्त मेहरा ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से आचार संहिता अनुपालना में की गई कार्रवाई एवं चैक पोस्ट पर जांच और ज़ब्ती सम्बंधित कार्यवाहियों की समीक्षा की एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों की सख्ती से पालन के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – घर के बाहर खड़ी कार चोरी,कार में रखी थी 50 हजार की नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज

उन्होंने सुरक्षित व भय रहित मतदान के लिए संवेदनशील,अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ आर्म्स जमा करने की कार्यवाही, अवैध शराब ज़ब्ती व अवैध शराब की दुकानों का चिन्हीकरण कर उन पर रोक लगाने,एफएसटी टीमों के द्वारा प्रभावी कार्यवाही सहित मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया। संभागीय आयुक्त मेहरा ने फलौदी एवं लोहावट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण किया। बैठक में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ,पुलिस अधीक्षक हनुमानप्रसाद मीणा, उपाधीक्षक पुलिस फलौदी रामकरण सिंह मलिंडा,उपाधीक्षक लोहावट शंकरलाल मसूरिया,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविन्द सिंह बोचल्या,जिला परिवहन अधिकारी भारत जांगिड़ एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here