सिंदूर खेलकर माता को दी विदाई सिंदूर खेलकर माता को दी विदाई Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

सिंदूर खेलकर माता को दी विदाई

बंगाली समाज का दुर्गापूजा महोत्सव सम्पन्न

जोधपुर,शहर के दुर्गाबाड़ी में बंगाली समाज की ओर से चल रही दुर्गा पूजा में मंगलवार को सिंदूर खेलने की रस्म के साथ दुर्गा पूजन महोत्सव सम्पन्न हो गया।बंगाली समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेलने की रस्म अदा कर खुशियां मनाई। सिंदूर रस्म के बाद दुर्गा माता को विदाई दी गई।इस अवसर पर पान के पत्ते से परंपरा के तहत माता के आंसू पोंछे गए। इसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने हिस्सा किया।

यह भी पढ़ें- साल भर में धन दोगुना करने का झांसा देकर 67.5 लाख की ठगी

सिंदूर रस्म में व सुहागिनों ने अपने पति के लंबी उम्र की कामना की। कुंवारी कन्याएं मनपसंद वर के लिए इस रस्म में शामिल हुई। महिलाओं ने बंगाल का पारंपरिक नृत्य भी किया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। माता के अगले साल फिर आने की कामना के साथ उन्हें विदाई दी गई। बंगाली समाज में मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा अपने मायके आती हैं इसलिए जगह-जगह पर उनके पंडाल सजाते हैं। समाज मे दशमी पर सिंदूर की होली खेल कर मां दुर्गा को विदा किया जाता है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here