केले से बने ये हेयर मास्क बालों की हर समस्या का इलाज, एक बार में ही दिखने लगेगा फर्क – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

डैंड्रफ या फिर झड़ना एक आम परेशानी बन गई है। ऐसे में हेयर मास्क का इस्तेमाल बेहद कारगर उपाय है। हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों की स्थिति को बेहतर किया जाता है। वहीं हेयर मास्क के लिए कई घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।हालांकि, किसी एक इंग्रेडिएंट की बात की जाए तो केले से बेस्ट कुछ भी नहीं। दरअसल, केले अपने मॉइश्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह बालों को पर्याप्त हाइड्रेशन भी प्रदान करता है। केला पोटेशियम, विटामिन बी-6, विटामिन सी, मैग्नीशियम, और प्रोटीन से भरपूर है। ये सभी पोषक तत्व बालों को पोषण देकर इन्हें सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं। तो चलिए जानते है केले से बने कुछ घरेलू हेयर मास्क की रेसिपी के बारे में जिनकी मदद से बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है…

​केला और शहद का हेयर मास्क

अगर आपके बालों में ड्रायनेस आ गई है या बाल कमजोर हो गए है तो आपको केला और शहद का हेयर मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर पैक बनाने के लिए दो पके केले और दो बड़ा चम्मच शहद लें। केलों को अच्छी तरह से मसलकर इसमें शहद मिलाएं और इतना फेटें ताकि इसमें कोई गुठली ना रह जाए। इस मिश्रण को थोड़े नम बालों पर लगाएं और शॉवर कैप से ढंक दें। आधे घंटे बाद इसे धो लें।

​केला, पपीता और शहद

बालों की शाइन दोबारा पाने के लिए आप प्रोटीन से भरपूर केला, पपीता, और शहद से तैयार हेयर मास्क बना कर बालों में लगा सकते है। हेयर पैक बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें और इसे दरदरा मैश कर लें। इसमें 4-5 क्यूब पके हुए पपीते के डालें और गूदे के साथ मैश करें। इसमें दो चम्मच शहद डालें और इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर स्मूदी बना लें। इसे पूरे बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करें। अब बालों को कैप से कवर कर लें। थोड़ी देर बाद बालों को गुनगुने पानी से धोकर बाद में शैंपू कर लें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here