आपस में टकराने पर विवाद,युवकों ने वृद्ध के सिर पर मारी रॉड आपस में टकराने पर विवाद,युवकों ने वृद्ध के सिर पर मारी रॉड Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

आपस में टकराने पर विवाद,युवकों ने वृद्ध के सिर पर मारी रॉड

  • बाप बेटा जख्मी
  • हत्या प्रयास में केस दर्ज

जोधपुर,आपस में टकराने पर विवाद, युवकों ने वृद्ध के सिर पर मारी रॉड। शहर के घासमंडी क्षेत्र खत्रियों का नोहरा के पास में टेबल फोल्ड कर रहे एक मजदूर से किसी युवक का कंधा टकरा गया। इस बात को लेकर विवाद हुआ। एक विवाद शांत हो गया। कुछ देर बाद युवक अपने चार पांच साथियों को लेकर आया और फिर से विवाद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे पिता पुत्र के सिर पर चोट लगने पर वे जख्मी हो गए। इस बारे में हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज कराया गया है। पर्चा बयान पर सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – एमबीबीएस कोर्स अमेरिका से करवाने के नाम पर 4.30 लाख की ठगी

पुलिस ने बताया कि अशोक उद्यान 23 सेक्टर ऊंकारेश्वर महादेव मंदिर के पास में रहने वाले सोनू पुत्र पुरूषोत्तम गिदवानी की तरफ से पर्चा बयान रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता पुरूषोत्तम घासमंडी स्थित खत्रियों का नोहरा के पास में अपनी दुकान पर बैठे थे। तब इनका एक टैक्सी चालक अख्तर टेबल फोल्ड कर रहा था। इतने में वहां से निकल रहे इमरान,रेहान का कंधा अख्तर के कंधे से टकरा गया। जिस पर यह लोग विवाद करने लगे। तब उन्हें समझाइश कर भिजवा दिया गया। मगर कुछ देर बाद इमरान,रेहान अपने चार पांच दोस्तों को लेकर आए और फिर से दुकान पर झगड़ा करने लगे। तब बीच बचाव के समय मारपीट पर उतारू हो गए। इन लोगों ने लोहे की रॉड से परिवादी सोनू और उसके पिता पुरूषोत्तम पर हमला कर दिया। जिससे पुरूषोत्तम के सिर फट गया और टांके आए। सोनू भी घायल हो गया। उसके पर्चा बयान पर हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here