आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से बची महिला यात्री की जान आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से बची महिला यात्री की जान Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से बची महिला यात्री की जान

चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरी महिला रेल यात्री

जोधपुर,आरपीएफ कांस्टेबल की सजगता से बची महिला यात्री की जान। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे जाने लगी एक महिला यात्री को ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने फरिश्ता बन कर मौत के मुंह से बचा लिया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ)अनुराग मीणा ने बताया कि शहर के पांचवीं रोड क्षेत्र निवासी एक महिला सोमवार सुबह ट्रेन 14804,साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस में जैसलमेर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें – टकाना की रामलीला की जान हैं लंकेश के पात्र योगेश

महिला ने आनन फानन में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई और ट्रेन के नीचे जाने लगी। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल सत्यप्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर महिला को पकड़ कर चलती ट्रेन से दूर खींच लिया जिससे उसकी जान बच गई। पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरपीएफ कांस्टेबल की तत्परता और सजगता से प्रभावित महिला यात्री व प्लेटफॉर्म पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने उसकी मुक्तकंठ प्रशंसा की।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here