पार्किंग विवाद में सगे भाइयों की हत्या, नवरात्रि के 9 दिनों में 8 हत्याओं मर्डर केस आए सामने – 24×7 Khabre Fatafat

0
4

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सूरत में नवरात्रि के 9 दिनों के अंदर सूरत के अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या की 8 वारदातें सामने आ चुकी हैं. सूरत शहर के अमरोली पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोसाड आवास में नवरात्री के उपलक्ष्य में हो रहे गरबा स्थल पर वाहन पार्किंग विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई.

नवरात्रि के 9 दिन में 8 हत्या

कोसाड आवास के एच-5 के 348 बिल्डिंग के नीचे नवरात्री के उपलक्ष्य में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया. नवरात्री में यहां सभी लोग गरबा खेलते हैं. रविवार की रात को करीबन साढ़े 12 बजे यहां पर गरबा चल रहा था. गरबा स्थल पर बाइक पार्किंग करने को लेकर पहले दो सगे भाइयों राहुल पिपले और प्रवीण पिपले का यही रहने वाले युवकों के साथ विवाद हुआ. विवाद के बाद युवक मौके से चले गए फिर पांच मिनट बाद लौटे और राहुल और प्रवीण से मारपीट करने लगे. विवाद इतना बढ़ गया कि सगे भाइयों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

पार्किंग विवाद में सगे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या

दो सगे भाइयों की हत्या मामले में हमलावरों ने सबसे पहले दो भाइयों में से सबसे बड़े भाई राहुल पिपले पर चाकू से वार कर दिया था. यह देख कर राहुल का छोटा भाई प्रवीण पिपले बचाने के लिए आगे बढ़ा था तो हमलावरो ने उसे भी चाकुओं से गोद डाला था और मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में पिपले बंधुओ को उनके परिजन इलाज के लिए सूरत के मनपा संचालित स्मीमेर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां मौजूद डॉक्टर ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने तीनों आरोपियो को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या करने वाले राहुल उर्फ बबलू, दीपक उर्फ विशाल और करन उर्फ अज्जू को हिरासत में ले लिया. नवरात्रि के 9 दिन के अंदर सूरत शहर के अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्र में आठ हत्या की वारदातें हुई हैं. सूरत शहर के लिंबायत पुलिस थाना क्षेत्र में एक, पांडेसरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक, वराछा पुलिस थाना क्षेत्र में एक, चौक बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में एक, अमरोली पुलिस थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो हत्याएं हुई थीं और अब फिर से अमरोली पुलिस थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की हत्याएं हुई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here