LEO स्टार थलापति विजय की नई फिल्म की धांसू अपडेट रिवील, जानें कब रिलीज होगी मूवी – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

साउथ स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की हालिया रिलीज फिल्म लियो (LEO) देश के साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 404 करोड़ की कमाई कर ली है।

इसी बीच थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म थलापति 68 से जुड़ी खास जानकारी सामने आई है। बता दें कि मेगास्टार थलपति विजय और निर्देशक वेंकट प्रभु पहली बार हाथ मिला रहे हैं और फिल्म से जुड़ा आधिकारिक अपडेट जारी किया गया था। मेकर्स ने फिल्म की कास्ट और क्रू से जुड़ी जानकारी शेयर की है। जैसा कि पहले अनुमान लगाया गया था कि थलापति विजय की फिल्म में तमिल इंडस्ट्री के कई जानेमाने नाम शामिल होंगे और ऐसा ही हुआ है।

ऐसी है थलापति विजय की न्यू फिल्म की स्टारकास्ट

थलपति विजय अभिनीत फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु करेंगे, जिसमें माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू लीड रोल में होंगे। अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में निर्देशक के साथ उनके भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज भी शामिल हैं। इसके अलावा वीटीवी गणेश और अजमल आमिर भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में म्यूजिक युवान शंकर राजा का होगा। सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग का काम साथ सिद्धार्थ नुनी और वेंकट राजेन संभालेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म थलापति विजय के लिए एक नया सब्जेक्ट लेकर आएगी क्योंकि निर्देशक वेंकट प्रभु विभिन्न जेनर और टेक्नोलॉजी के साथ काम करने के लिए फेमस है।

थलपति विजय वर्कफ्रंट

थलपति विजय फिलहाल लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म लियो के साथ सिनेमाघरों में हंगामा कर रहे हैं। लियो ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। फिल्म में विजय के साथ तृषा कृष्णन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। इसके अलावा, विजय अब वेंकट प्रभु के साथ अपकमिंग फिल्म पर फोकस कर रहे हैं। टीम ने कथित तौर पर एक फ्रेंडशिप सॉन्ग की शूटिंग पूरी की है, जिसमें थलपति युवान शंकर राजा के संगीत पर प्रशांत और प्रभु देवा के साथ डांस कर रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here