एमबीबीएस कोर्स अमेरिका से करवाने के नाम पर 4.30 लाख की ठगी एमबीबीएस कोर्स अमेरिका से करवाने के नाम पर 4.30 लाख की ठगी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

एमबीबीएस कोर्स अमेरिका से करवाने के नाम पर 4.30 लाख की ठगी

जोधपुर,एमबीबीएस कोर्स अमेरिका से करवाने के नाम पर 4.30 लाख की ठगी। शहर के महामंदिर स्थित दाधीच नगर में रहने वाले एक युवक को एमबीबीएस के सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई अमेरिका से करवाने के नाम पर 4.30 लाख की ठगी किए जाने का प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया है। दाधीचनगर बड़ले के पास महामंदिर निवासी नवीन पुत्र सोहनलाल प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह कैमेरो और बरनोल रसिया से एमबीबीएस की छह सेमेस्टर की पढ़ाई कर चुका था। मगर उसे सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई जारी रखी थी तब जाकर उसकी एमबी बीएस पूरी होती। इसके लिए वह जयपुर के राकेश सिरधाणा के संपर्क में आया।

यह भी पढ़ें – चांदपोल जोगमाया मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान

राकेश सिरधाणा जयपुर में मेडिकल की पढ़ाई के नाम पर कोर्स करवाने का कहता था। उसने रिपब्लिक ऑफ अमेरिका मेडिकल यूनिवर्सिटी सेंट टेरेजा से सातवें सेमेस्टर के लिए 52 सौ यूएस डॉलर यानी भारतीय मुरदार अनुसार 4.30 लाख रूपए में करवाने को कहा। इस झांसे में आने पर वह जयपुर गया फिर राकेश महामंदिर आया था। जयपुर जाने पर वहां पर नफीस खां नाम का शख्स मिला जिसने भी कोर्स करवाने की बात की। परिवादी के अनुसार अगस्त 21 में उसने आरोपियों के कहे अनुसार उनको 4.30 लाख दिए।मगर आरोपियों ने न तो एडमिशन करवाया और न ही अब रकम वापिस लौटा रहे हैं। महामंदिर पुलिस धोखाधड़ी के इस प्रकरण में अब जांच कर रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here