जनता ने राजस्थान में कमल खिलाने का मन बना लिया है-जोशी जनता ने राजस्थान में कमल खिलाने का मन बना लिया है-जोशी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

जनता ने राजस्थान में कमल खिलाने का मन बना लिया है-जोशी

भाजपा के सूरसागर प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जोधपुर,जनता ने राजस्थान में कमल खिलाने का मन बना लिया है-जोशी। सूरसागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी का आज टिकिट मिलने के बाद दिल्ली से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्य कर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे दिल्ली से केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ जोधपुर पहुंचे।कार्यकर्ताओं की ओर से सूरसागर प्रत्याशी जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामना दी। इस अवसर पर पर सूरसागर प्रत्याशी जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपने आपको देवेन्द्र जोशी मानते हुए भाजपा को विजय बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैकने का संकल्प दिलाया। जोशी ने कहा कि जनता ने राजस्थान में कमल खिलाने का मन बना लिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों से भाजपा को विजय बनाने एवं भारतमाता की जय के नारे लगाये। जिलाध्यक्ष सालेचा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने एवं कांग्रेस सरकार की नाकामी को आमजन से रूबरू कराने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान महापौर वनिता सेठ,जिला महामंत्री डा.करणी सिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित,नरेश सुराणा,दिनेश चौधरी, युसुफ चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे। इसके पश्चात सूरसागर प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय पहुंचे। जहां पर जिलाध्यक्ष सालेचा के नेतृत्व में पदाधिकारी, मण्डल,मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा पार्षद दल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भंवरलाल दईया,महेन्द्र तंवर, सीमा माथुर,संजय चंदीरमानी,अल्का थामेत,गीता भाटी,हंसराज प्रजापत, पार्वती जागिड़,डॉ.करणीसिंह खीची, विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित, गोविंद गहलोत,रविपाल सिंह सरेचा, आदित्य गहलोत,धीरज मकवाना, जनक सोनी,महेश व्यास,शोभित राठी,रेखा नाहर,पुरूषोत्तम मूंदड़ा, श्यामसुन्दर गौड,हेमंत जायनानी, ताराचंद गहलोत,भेरूदास वैष्णव, मनीष परिहार,सुरेश भाटी,सुनील कुमार भाटी,भवानी प्रताप,महेन्द्र छंगाणी,भुपेन्द्रराज सिंघवी,माधोसिंह परिहार,राकेश बागरेचा,गौरव जैन, कमलेश गोयल,सुरेश तेजी,शशि प्रकाश प्रजापत,लक्ष्मीनारायण सोलंकी,रफीक लोहार,अब्दुल नईम सिलावट,नन्दकिशोर मेहता,चन्द्रशेखर ओझा,आशा झाझड़िया,राजेन्द्र बोहरा, लीलावती भाटी,कन्हैयालाल रांकावत, धर्मेन्द्रराज जोशी,धनराज बोराणा, घनश्याम भाटी,डॉ रविन्द्र परिहार, अनिल प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन

वरिष्ठ नेताओं से मिले देवेन्द्र जोशी
भाजपा सूरसागर प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी भाजपा की विधायक सूर्यकान्ता व्यास,पूर्व मंत्री मोहन मेघवाल के निवास स्थान पर जाकर आशीर्वाद लिया।

कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से की पुष्पवर्षा
भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी के अपने निवास हरीओम नगर पहुंचने पर स्थानीय पार्षद व आमजन ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here