भारत ने फलस्तीन भेजी राहत सामग्री,इस्राइली सैनिक तैनात… – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

फलस्तीन के लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता मिस्र पहुंच गई है। मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने फलस्तीन को आगे भेजने के लिए मिस्र के रेड क्रिसेंट को राहत सामग्री सौंपी। विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।दक्षिण इस्राइल में गाजा सीमा पर मर्कवा टैंक सहित इस्राइली सैनिक तैनात हैं।

इस्राइल में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव काठमांडू पहुंचे
इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव काठमांडू वापस लाए गए हैं। चारों छात्रों के शव हाल ही में उनकी पहचान और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इस्राइली सरकार द्वारा तेल अवीव में नेपाल के दूतावास को सौंप दिए गए थे। शनिवार सुबह वापस लाए गए शवों में दार्चुला के लोकेंद्र सिंह धामी और दीपेश राज बिस्सा के शव शामिल थे। कैलाली के नारायण प्रसादे न्यूपाने का पार्थिव शरीर शुक्रवार को लाया गया।विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद के प्रेस समन्वयक केशव सऊद ने बताया कि कैलाली के आशीष चौधरी का शव शनिवार दोपहर यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। नेपाल सेना मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, सभी चार शवों को शनिवार को नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर से पश्चिमी नेपाल के धनगढ़ी ले जाया गया। बाकी छह शवों की पहचान और कानूनी प्रक्रिया चल रही है

दो नेपालियों समेत 143 यात्रियों को लेकर इस्राइल से रवाना हुआ विमान
इस्राइल छोड़ने के इच्छुक दो नेपाली नागरिकों और चार बच्चों समेत 143 लोगों को लेकर ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत एक विशेष विमान रविवार को भारत के लिए रवाना हुआ। सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइली शहरों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद 12 अक्तूबर को भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत यह छठी उड़ान है। सूत्रों के मुताबिक, विमान में दो नेपाली नागरिकों और चार शिशुओं समेत 143 लोग सवार हैं।पिछले मंगलवार को 18 नेपाली नागरिकों को विशेष विमान से लाया गया था। अब तक कुल पांच विशेष विमान बच्चों समेत लगभग 1,200 यात्रियों को तेल अवीव से दिल्ली ला चुके हैं। हमास के हमले के बाद गाजा पर इजराइल के जवाबी हमलों में बच्चों समेत लगभग 4,400 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस्राइल में कम से कम 1,400 इजराइलियों और विदेशी नागरिकों की मौत हुई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here