पात्र वंचित मतदाता 27 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे जयपुर,पात्र वंचित मतदाता 27 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे। विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेZकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अक्टूबर को हो चुका है,लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।मतदाता वोटर लिस्ट में घर बैठे अपना नाम VHA एप के माध्यम से चेक कर सकता हैं (एपिक नंबर भर कर) निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

पात्र वंचित मतदाता 27 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंग

  • निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची होगी जारी
  • मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

जयपुर,पात्र वंचित मतदाता 27 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे। विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेZकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर को हो चुका है,लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।मतदाता वोटर लिस्ट में घर बैठे अपना नाम VHA एप के माध्यम से चेक कर सकता हैं (एपिक नंबर भर कर) निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें – ग्रामीण क्षेत्र में फिर हुई महिला से कंठी लूट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  https://voters.eci. gov.in, मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 (First time voters) अथवा फॉर्म 8 (Shifting) के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं।अंतिम तिथि 27 अक्टूबर के बाद किए गए आवेदन विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के लिए मान्य नहीं होंगे। गुप्ता ने बताया कि प्रवासी भारतीय फॉर्म 6 A के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल हो कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here