समी ने पहली गेंद पर ही तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड… – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें विश्व कप के 21वें मैच में आमने-सामने हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम आज दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण ऐसा करना पड़ा। टीम संयोजन ठीक करने के लिए शार्दुल ठाकुर को बाहर होना पड़ा। मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग-11 में रखा गया।

 

मोहम्मद शमी को रोहित शर्मा ने नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया। शमी ने इस विश्व कप में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। उन्होंने कीवी ओपनर विल यंग को क्लीन बोल्ड कर दिया। यंग 27 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। शमी का विश्व कप इतिहास में यह 32वां विकेट है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here