सूरसागर से देवेन्द्र जोशी भाजपा प्रत्याशी घोषित सूरसागर से देवेन्द्र जोशी भाजपा प्रत्याशी घोषित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

सूरसागर से देवेन्द्र जोशी भाजपा प्रत्याशी घोषित

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जोधपुर,सूरसागर से देवेन्द्र जोशी भाजपा प्रत्याशी घोषित। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा सूरसागर विधानसभा सीट पर कुशल प्रबंधक, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी को प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए केन्द्रीय व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का आभार प्रकट किया। भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि देवेन्द्र जोशी बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया है तथा स्वयंसेवक के रूप नगर कार्यवाहक के रूप में कार्य करते हुए लम्बे समय तक आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल,कमला नेहरू नगर में व्यवस्थापक के रूप में सेवाएं दी हैं। देवेन्द्र जोशी का जन्म 01 जुलाई 1959 को जोधपुर में हुआ। सोमानी कॉलेज से एमकॉम की शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात् उच्च शिक्षा के लिये जयपुर में डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेन्ट (एमबीए) की डिग्री हासिल की।

यह भी पढ़ें- बड़े कॉलेजों और महा विद्यालयों में एडमिशन कराने के नाम पर झांसा, 26 लाख ऐंठे

देवेन्द्र जोशी अपने पिता स्व.मगराज जोशी जो महात्मा गांधी अस्पताल में कम्पाउडर के रूप में सेवाएं देते हुए नर्सिग अधीक्षक पद से सेवानिवृत हुए एवं माताजी राधा देवी जो सेवानिवृत शिक्षिका हैं,को अपना आदर्श मानते हैं। जोशी की पत्नी पुष्पकौर जोशी पेशे से शिक्षिका है जो हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी रहती हैं। इनके परिवार में एक पुत्र एवं एक पुत्री है। दोनों विवाहित है तथा एक दोहिता है। जोशी एक कुशल मैनेजमेन्ट गुरू के नाम से भी जाने जाते हैं,जिन्होंने कुशल मैनेजमेन्ट के चलते सामाजिक स्तर पर भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक स्तर पर भामाशाह के रूप मेें एक अलग पहचान है। कोरोना काल में भी जोशी ने आमजन की आर्थिक सहायता करते हुए हजारों की संख्या में राशन सामग्री किट का वितरण किया। उद्योग जगत में इनकी अलग पहचान है तथा इनकी फैक्ट्री में बने उत्पाद का विदेशों में निर्यात किया जाता है।

इसे भी पढ़िए- लुटेरी दुल्हन बच्चों को नींद में छोड़ कर भागी

जोशी के पार्टी के प्रति समर्पण,निष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।चार साल जिलाध्यक्ष का दायित्व निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उनके कुशल चुनाव प्रबंधन से 2014 में नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बना। इसके पश्चात पुनः दूसरी बार सन 2018 में भाजपा प्रदेश नेतृत्व में जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इसके बाद दूसरी बार भी नगर निगम जोधपुर नगर निगम दक्षिण में भाजपा का बोर्ड बनाया और अब पार्टी ने जोधपुर के सूरसागर विधान सभा का टिकिट देकर जोशी पर विश्वास जताया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here