सिनेमाघर में रिलीज के 672 घंटों बाद ही ओटीटी पर आ रही कंगना रनौत की ये फिल्म, जानें डिटेल्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 पिछले महीने 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। चंद्रमुखी 2 साउथ की हिट फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है, जो 2005 में रिलीज हुई थी।

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में कंगना और राघव लॉरेंस की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। पी.वासु द्वारा निर्देशित ‘चंद्रमुखी 2’ तमिल मूवी है, लेकिन इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतनी कमाई नहीं की, जितना उम्मीद किया गया था। इस फिल्म ने अब तक 49.65 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं कि ‘चंद्रमुखी 2’ को किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा और कब?

जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘चंद्रमुखी 2’

कंगना रनौत स्टारर ‘चंद्रमुखी 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि ‘चंद्रमुखी 2’ इसी महीने 26 अक्टूबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में उपलब्ध होगी। रिलीज के महज 672 घंटों के बाद ही फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। अब आप अपने घर पर ही बैठकर ‘चंद्रमुखी 2’ को एंजॉय कर सकते हैं। ओटीटी रिलीज की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

‘चंद्रमुखी 2’ के बाद ‘तेजस’ में आएंगी नजर

कंगना रनौत ‘चंद्रमुखी 2’ के बाद अब जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का टीजर वीडियो 2 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हुआ है। फिल्म में एक्ट्रेस फाइटर पायलट वाले अवतार में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना का धांसू अंदाज देखने को मिलेगा। ये फिल्म इसी महीने 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here