पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने चार साल बाद की वतन वापसी ,पाकिस्तान की जमीन पर रखा कदम… – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज यानी शनिवार को चार सालों के निर्वासन के बाद वापस पाकिस्तान लौट आएं हैं। बीते चार सालों से वह लंदन में रह रहे थे और वहीं अपनी बीमारी का इलाज करा रहे थे।पूर्व कानून मंत्री सीनेटर आजम तरार और पार्टी नेताओं सहित पीएमएल-एन सुप्रीमो की कानूनी टीम उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद है। तरार ने कहा कि नवाज के आगमन पर उनसे राजनीतिक और कानूनी मुद्दों पर सलाह ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वीआईपी लाउंज में जाएंगे।

विपक्ष का विरोध
पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने नवाज की वापसी का विरोध किया है। वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के मुखिया बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, एक व्यक्ति के लिए संविधान, चुनाव व लोकतंत्र को बाधित किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ के समर्थक उनके आगमन से पहले लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में एकत्र हुए। इससे पहले, पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने शुक्रवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ को ले जाने के लिए बुक किए गए विशेष विमान को देश में उतरने की अनुमति दे दी थी। इस बीच, विपक्षी दलों ने उनकी वापसी के लिए किए जा रहे विशेष इंतजाम की आलोचना की थी। वर्ष 2020 में मिली जमानत के बाद से ही शरीफ ब्रिटेन में रह रहे थे।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को उम्मीद है कि उन्हें पाकिस्तान लौटते ही जेल नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पहले ही उन्हें अस्थायी राहत दे दी है। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में भी कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी निलंबित कर दी है। पार्टी नेताओं ने शरीफ को पाकिस्तान लाने के लिए निजी विमान किराये पर लिया है।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here