ग्रामीण क्षेत्र में फिर हुई महिला से कंठी लूट ग्रामीण क्षेत्र में फिर हुई महिला से कंठी लूट Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

ग्रामीण क्षेत्र में फिर हुई महिला से कंठी लूट

जोधपुर,ग्रामीण क्षेत्र में फिर हुई महिला से कंठी लूट। बदमाशों ने शहर के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में लूटपाट शुरू कर दी है। घर से खेत और खेत से घर लौटते बुजुर्ग महिलाओं से यह लूट की वारदातें हो रही हैं। गत दिनों खेड़ापा थाना क्षेत्र में महिला के गले से कंठी लूट की वारदात हुई थी। तिंवरी मथानिया में भी हुई,अब ओसियां तहसील के चेराई गांव में महिला से कंठी लूट की घटना हुई है। महिला के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – एम्स में रोबाटिक विधि से किया मूत्रनली का ऑपरेशन

ओसियां पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में महादेव नगर चेराई निवासी सुगनाराम पुत्र गंगाराम ने बताया कि उसकी माताजी शाम के समय खेत से घर की तरफ लौट रही थी। तब चेराई गांव की सरहद में ही सूने रास्ते पर बदमाशों ने उनके गले से कंठी लूट ली और भाग गए। ओसियां पुलिस अब लूटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here