भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच आरंभ भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच आरंभ Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच आरंभ

  • सीएम को स्पीड पोस्ट से भेजा था पत्र
  • मृतक मूल राशि से ज्यादा रकम दे चुका था

जोधपुर,भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच आरंभ। आत्महत्या करने से पहले युवक ने मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट में जिस व्यक्ति के खिलाफ प्रताडऩा का आरोप लगाया है वह भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष है। साथ ही वह अपने समाज का अध्यक्ष भी है। मामला सतीश नागौरी के खिलाफ दर्ज हुआ है। इसके अलावा मृतक द्वारा एक दुकानदार मोहम्मद रफीक पर भी रुपए मांगकर परेशान करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने आत्महत्या दुष्प्रेरण केस में अब जांच आरंभ की है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी मामले में नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के साथ गहन पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है कि मूल रकम से ज्यादा पैसे दे दिए गए थे।

यह भी पढ़ें – सूने मकान में सेंध लगाने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार

पिता गजेंद्र चावला निवासी कमाल कॉलोनी ने बीते मंगलवार को नागौरी गेट थाने में शिकायत दी है। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सतीश नागौरी भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष है,जिससे राजनैतिक रूप से आरोपी की अच्छी पकड़ है। 4 अक्टूबर को आरोपी से तंग आकर बेटे दिव्यांशु चावला ने गुलाब सागर में कूदकर आत्महत्या की है। पहले तो पता नहीं चला कि उसने जान क्यों दी,लेकिन बेटे ने जान देने के पहले एक सुसाइड नोट मुख्यमंत्री को लिखा था। पता गलत होने के कारण वह पत्र वापस घर आ गया, जिसमें बेटे ने जान देने के पहले आरोपियों की प्रताडऩा के बारे में बताया है। पिता ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here