गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया फरार चेन स्नेचर, महिलाओं को बनाता था शिकार – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

गाजियाबाद पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में चेन स्नेचर की गिरफ्तारी हुई है. दरअसल, गुरुवार की शाम से लेकर रात के बीच पुलिस मुठभेड़ में दो अलग-अलग बदमाश पकड़े गए हैं. पहले मुठभेड़ के बाद दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया था, जिसे पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है.

एसीपी के मुताबिक पुलिस स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा गुरुवार शाम को हुई पुलिस मुठभेड़ से भागे हुए दूसरे आरोपी की तलाश कर रही थी. अभियान के दौरान बिना नंबर की बाइक सवार बदमाश को रोका तो उसने पुलिस पर गोली चला दी. चैन स्नैचर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार तथा लूटी हुई चेैन,नकद रुपए तथा लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है.
चेन लूट मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी.

मुठभेड़ में घायल आरोपी रवि ने बताया की उसने अपनी बाइक से साथी अनुज के साथ मिलकर करीब आधा दर्जन चेन अलग-अलग स्थान से रोड पर आने-जाने वाली महिलाओं से छीनी थी. इसके अलावा अन्य कई लूट, स्नैचिंग की घटनाओं को विभिन्न जनपदों में अंजाम दिया है. जब दोनों आरोपियों से हुई मुठभेड़ के दौरान रवि बाइक से भाग गया था. पुलिस चेकिंग की वजह से रास्ते में जंगल में छिप कर बैठ गया था, लेकिन बाद में अंधेरा का फायदा उठाते हुऐ मेरठ की तरफ जा रहा था. तभी रास्ते में पुलिस से बदमाश की मुठभेड़ हो गई, जिससे उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया.

पकड़े गए दोनों आरोपियो से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अब तक जो भी चेन स्नेचिंग की वारदात अंजाम दी थी उसका माल वह मेरठ के सुनार को बेचा करते थे. पुलिस को उम्मीद है कि इन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इलाके में चेन स्नेचिंग की वारदात में कमी आएगी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि उसके और कितने साथी इनके साथ शामिल रहे हैं. मामले में मेरठ पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here