दिल का टेलीफोन बजाने आ गई है पूजा, जानें किस ओटीटी पर रिलीज हुई आयुष्मान-अनन्या की ड्रीम गर्ल 2 – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने फैंस के दिलों के तार छेड़ दिए थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है और इसमें पूजा बने आयुष्मान खुराना फैंस के दिलों पर छा गए। साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

अब फैंस को ‘ड्रीम गर्ल 2’ के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। तो बस अब समझिए कि दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो गया है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ओटीटी पर रिलीज हो गई है। यानी अब आप घर बैठे 100 करोड़ी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को घर बैठे देख सकते है।

ड्रीम गर्ल 2 थिएटर्स में 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग डेढ़ महीनों तक कारोबार किया था। अब ड्रीम गर्ल 2 के ओटीटी राइट्स की बात करें तो डील नेटफ्लिक्स ने लॉक की है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 अक्टूबर यानी आज स्ट्रीम गई है। इसका मतलब है कि दर्शक इस वीकेंड अपनी ओटीटी वॉच लिस्ट में ड्रीम गर्ल 2 को एड कर सकते हैं।

‘ड्रीम गर्ल 2’ की बात करें तो यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। इसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा किया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा और मनोज जोशी जैसे कलाकारों भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’, 25 अगस्त को रिलीज हुई थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here