ऑपरेशन अजय के तहत भारत वापस आए 1200 भारतीय; विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

ऑपरेशन अजय पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अजय के तहत पांच उड़ानों में अब तक 1200 भारतीय वापस आए हैं। इनमें 18 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि और भी फ्लाइट भेजने का प्लान चल रहा है। परिस्थिति का जायज़ा लिया जा रहा है। गाजा में पहले तकरीबन 4 लोग थे लेकिन हमारे पास पुख्ता आंकड़े नहीं हैं, वेस्ट बैंक में 12-13 लोग थे। गाजा में स्थिति ऐसी है कि वहां से निकलना थोड़ा मुश्किल है।

इस्राइल फलस्तीन विवाद पर भारत का रुख किया साफ
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस्राइल फलस्तीन विवाद पर भारत का रुख भी साफ किया। उन्होंने कहा कि आपने प्रधानमंत्री की टिप्पणियां, ट्वीट और बयान देखा होगा। हमने इस्राइल पर हुए भीषण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए। फलस्तीन का मुद्दा भी था और उस पर, हमने दो-राज्य समाधान स्थापित करने के लिए सीधी बातचीत के पक्ष में अपनी स्थिति दोहराई है। नागरिक हताहतों और मानवीय स्थिति को लेकर हम चिंतित हैं। हम अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह करेंगे।

मालदीव के साथ सहयोग पर बोले बागची
प्रेस कांफ्रेस के दौरान जब अरिंदम बागची से मालदीव के साथ सहयोग पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमने जो सहायता और मंच प्रदान किया है, उसने लोगों के कल्याण, मानवीय सहायता, आपदा राहत और अवैध समुद्री गतिविधियों से निपटने जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पिछले पांच में वर्षों में, 500 से अधिक चिकित्सा निकासी की गई हैं। भारत मालदीव के लिए पहला प्रत्युत्तरकर्ता रहा है। हम आने वाले प्रशासन के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने और अपने संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए तत्पर हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here