अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस’ के घर में किया बेबी प्लानिंग के बारे में खुलासा – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

बिग बॉस’ का 17वां सीजन हाल ही में शुरू हुआ है। अंकिता लोखंडे इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बताई जा रही हैं। वह अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस के घर में पहुंची हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले भी अंकिता की प्रेग्नेंसी की खूब चर्चा हुई थी। अब बिग बॉस में उन्होंने बेबी प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है।

इस नए सीज़न में 17 प्रतियोगियों ने बिग बॉस के घर में प्रवेश किया है। यह शो पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है। प्रतियोगियों को तीन श्रेणियों दिल-दिमाग और दम में बांटा गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार बिग बॉस के घर में जोड़ियां भी आईं हैं। ऐसे में शो में निजी बातों पर चर्चा होना स्वाभाविक है।

अंकिता की बेबी प्लानिंग की जानकारी ‘बिग बॉस-17’ की लाइव फीड से सामने आई है। अंकिता और विक्की ने घर के अन्य प्रतियोगियों को जानकारी दी है कि वे बेबी प्लानिंग कब शुरू करेंगे। अंकिता और विक्की घर के गार्डन एरिया में बैठे थे और इसी दौरान अंकिता अपने बेबी प्लानिंग के बारे में भी बात करने लगती हैं। उन्होंने कहा कि इस साल बिग बॉस में हिस्सा लेकर वह अगले साल बेबी प्लानिंग कर सकती हैं।

एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर, 2021 को बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही है। इस दौरान अंकिता की मॉर्फ्ड तस्वीरें भी वायरल हो गईं। इन मॉर्फ्ड तस्वीरों में अंकिता का बेबी बंप देखा जा सकता था और यह चर्चा शुरू हो गई कि वह प्रेग्नेंट हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here