डांडिया नाइट में दिखाना है जलवा तो लुक में जरूर शामिल करें ये चीजें – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

शारदीय नवरात्रि का इंतजार लोगों को सालभर रहता है क्योंकि इस नवरात्रि में ना सिर्फ माता रानी लोगों के घरों में पधारती हैं, बल्कि साथ में जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन होता है। जहां-जहां भी माता रानी का पंडाल सजता है, वहां तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इन कार्यक्रमों में डांडिया और गरबा नाइट सबसे खास होती है। इस दौरान चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई पारंपरिक रूप से तैयार होता है। अगर बात करें महिलाओं की तो उनके लिए ये नवरात्रि के दिन बेहद खास होते हैं। इन दिनों उन्हें सजने-संवरने का खास मौका मिल जाता है।

महिलाएं नवरात्रि में डांडिया नाइट को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित रहती हैं। डांडिया में वो लहंगा चुनरी पहनकर डांडिया खेलने जाती हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि डांडिया नाइट में जाने का प्लान कर रही हैं और सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

लहंगा-चुनरी
अगर आप डांडिया नाइट में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने लुक को पूरा करने के लिए लहंगा-चुनरी ही पहनें। ये ही डांडिया में जाने के लिए सबसे सही आउटफिट है।
अपनाएं राजस्थानी या गुजराती स्टाइल.अगर आप पारंपरिक तरीके से तैयार होना चाहती हैं तो अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक में राजस्थानी या गुजराती टच लाएं।

माथा पट्टी पहनें
अपने एथनिक लुक को पूरा करने के लिए कोशिश करें कि मांग टीका की बजाय माथा पट्टी पहनें। ये आपके लुक को अलग दिखाने में मदद करेगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here