इजराइल के साथ मिलकर हमास का वित्तीय नेटवर्क तोड़ेगा अमेरिका, 10 को किया बैन – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

अमेरिका ने हमास के 10 सदस्यों और फलस्तीनी आतंकवादी संगठन के गाजा, सूडान, तुर्किये, अल्जीरिया तथा कतर में फैले वित्तीय नेटवर्क के एक समूह के खिलाफ बुधवार को प्रतिबंधों की घोषणा की.

उसने इजराइल पर हमास के अचानक किए हमले में 1,000 से अधिक लोगों के मारे जाने या उन्हें अपहृत किए जाने की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया है.

इजराइल के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए मंगलवार देर रात पश्चिम एशिया पहुंचे राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल और हमास के बीच बढ़ते युद्ध में तनाव कम करने की कोशिश की है लेकिन इन प्रयासों को गाजा के एक अस्पताल में बड़े धमाके में करीब 500 लोगों की मौत से झटका लगा है.

वित्त विभाग के विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने बुधवार को जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया है उनमें हमास के निवेश का प्रबंधन करने वाले सदस्य, ईरान सरकार से करीबी संबंध रखने वाला कतर में स्थित एक वित्त पोषक, हमास का एक प्रमुख कमांडर और गाजा में स्थित आभासी मुद्रा विनिमय शामिल हैं.

वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका ”हमास द्वारा इजराइली बच्चों समेत नागरिकों के क्रूर नरसंहार के बाद उसके वित्त पोषकों और निवेशकों को निशाना बनाने के लिए तीव्र और निर्णायक कार्रवाई कर रहा है.” उन्होंने कहा, ”अमेरिकी वित्त मंत्रालय का आतंकवाद के वित्त पोषण को प्रभावी रूप से नष्ट करने का लंबा इतिहास रहा है और हम हमास के खिलाफ अपने साधनों का इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं करेंगे.”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here