
दरअसल, पोंटिंग से उस वर्ल्ड कप के दौरान कई मौके पर इंटरव्यू करने का मौका मिला क्योंकि उनका एक निजी चैनल के साथ करार था जिसके साथ ये लेखक उस वक्त उस संस्था से जुड़े थे.

बांग्लादेश वाले क्वार्टर फ़ाइनल से ठीक पहले पोंटिंग ने अपने इंटरव्यू में न सिर्फ़ रोहित के शतक बल्कि एक बड़े शतक की भविष्यवाणी कर दी थी.
उन्हें अपनी भविष्याणी पर इतना भरोसा था कि वो इस लेखक के साथ शर्त लगाने तक को तैयार थे!
समझदारी दिखाते हुए इस लेखक ने पोंटिंग के साथ शर्त तो नहीं लगाई लेकिन उस दिन ये यकीन हो गया कि आखिर क्यों 2013 में बड़ी सहजता से पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ते हुए रोहित शर्मा को भविष्य के लीडर के तौर पर तैयार करने में एक अहम फ़ैसला लिया था.
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



















