सीआईबी ने पकड़ी साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब,युवक गिरफ्तार सीआईबी ने पकड़ी साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब,युवक गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

सीआईबी ने पकड़ी साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब,युवक गिरफ्तार

  • जोधपुर से गुजरात लेकर जा रहा था
  • ट्रॉली बैग में डाल रखी थी अवैध शराब

जोधपुर,सीआईबी ने पकड़ी साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब,युवक गिरफ्तार। सीआईबी आरपीएफ की टीम में सवारी गाड़ी साबरमती एक्सप्रेस में रात को अवैध शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह अवैध शराब जोधपुर से लेकर गुजरात जा रहा था। शराब के उसे अच्छे दाम मिलने वाले थे। यह शराब उसने अपने साथ लाए दो ट्रॉली बैग में डाल रखी थी। संदेह होने पर ट्रॉली बैग को जांचा तब अवैध शराब भरी मिली। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़िए-इनोवा चालक ने फुटपाथ पर सो रहे खाना बदोश को कुचला,जान बची

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जोधपुर अनुराग मीणा,सहायक सुरक्षा आयुक्त घनश्याम मीणा द्वारा दिए गए निर्देशों की पालन में रात को उप निरीक्षक प्रभारी सीआईबी कंवरलाल विश्नोई, हैडकांस्टेबल राजू सिंह,कांस्टेबल मनोज कुमार,अभय सिंह ने मुखबिरी सूचना पर सवारी गाड़ी जैसलमेर साबरमती एक्सप्रेस 14803 को जोधपुर से रवाना होते समय चेक किया था। तब चेकिंग के समय सवारी डिब्बे वातानुकूलित कोच में 31 नंबर सीट के नीचे रखे 2 ट्रॉली बैग जो सीट नंबर 32 पर यात्रा कर रहे है संदिग्ध यात्री जगदीश पुत्र गेनाराम के होना स्वीकार किया। इन बैगों के बारे में पूछताछ किए जाने पर संदेहस्पद लगने पर चैक किया तो उसमें अवैध शराब मिली। इस पर आरोपी ओसियां तहसील के नेवरा निवासी जगदीश पुत्र गेनाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि वह गुजरात जाकर अवैध शराब को दुगुने दाम पर बेचता। बैगों में 156 ऑफिसर चॉइस राजस्थान निर्मित बोतल जिसमें जिसमें 96 पव्वे,48 अद्दे,12 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब मिली,जिनकी कीमत 30 हजार के आसपास है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here