मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ता में 4% की हुई बढ़ोतरी – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का बयान आया है. जो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की बात है. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दीवाली का तोहफा है, केंद्रीय कर्मियों को महंगाई भत्ता 4% बढ़ा दिया गया. और पेंशन धारकों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दी गई है.

बता दें कि मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 4% बढ़ाया है. महंगाई भत्ता बढ़कर 42% से 46% कर दिया गया है। जो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. इस दिवाली तोहफा का सीधा लाभ करीब (48.67) लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। केंद्रीय कैबिनेट (central cabinet) की बुधवार को मीटिंग के दौरान यह अहम फैसला लिया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक में कहा कर्मचारियों को नवंबर माह से बढ़ी हुई सैलरी प्राप्त होंगी। इसमें जुलाई और अक्टूबर महीने के बीच की अवधि का एरियर भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि इस फैसले से हर वर्ष 12,857 करोड़ रुपए का भार, केंद्र सरकार पर आएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here