आलिया ने पोस्ट की ये शानदार तस्वीर, करीना ने प्रियंका से झगड़े पर तोड़ी चुप्पी – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

दिन की पहली किरण के साथ हम हाजिर हैं फिर से कुछ मजेदार खबरों के साथ और पूरा दिन ये सिलसिला जारी रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जहां से कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं।

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस दौरान एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो अल्लू अर्जुन और कृति सैनन के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होने कैप्शन लिखा, ”एक तस्वीर, एक पल, जीवन भर के लिए एक स्मृति।” बता दें कि फैंस तीनों को एक साथ काफी पसंद कर रहे हैं।

इसके अलावा करीना कपूर खान ने फाइनली प्रियंका चोपड़ा के साथ कैट फाइट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। करीना ने इस सारी बातों को सिर्फ बकवास बताया है। उनका कहना है कि प्रियंका और उनके बीच किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है। करीना कपूर खान को लेकर मशहूर है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं और इसको सीक्रेट रखती हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here