तस्वीरों में देखिए बिहार का दुर्गा पूजा, भव्य पंडाल से सजा शहर, भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरु – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

अखंडवासिनी मंदिर
नवरात्रि की शुरुआत के बाद मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लोग मंदिरों में पूजा कर रहे हैं. इसी कड़ी में पटना में स्थित अखंडवासिनी मंदिर में भी माता की पूजा हुई.

दुर्गा मां
राज्य के अलग- अलग इलाकों में माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है. यह लोगों के आकर्षण का केंद्र है. वहीं, शहरों में भव्य पंडालों का भी निर्माण हो रहा है. पंडाल से शहर सुंदर दिख रहा है. अभी पंडालों का निर्माण कार्य जारी है. लेकिन, पंडाल को देखकर ही इसके भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अखंडवासिनी मंदिर, पटना
राज्य के अलग- अलग मंदिरों में लोग माता की पूजा करते नजर आ रहे हैं. वहीं, अखंडवासिनी मंदिर में सालों से अखंडदीप जल रहा है. यहां कई लोग पूजा के दौरान माता की पूजा करने आते है.

दुर्गा की प्रतिमा
मंदिर में माता को लोग चढ़ावा चढ़ाते है. बता दें कि लाखों की सख्या में लोग यहां अलग- अलग मंदिरों में पूजा करते हैं. ऐसे में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है.

कलाकार अभी भी माता की मूर्ति को सजाने के काम में जुटे हुए है. दुर्गा पूजा में अलग- अलग इलाकों में भव्य मेला का आयोजन हो रहा है.

प्रतिमा
लाखों की लागत से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. राज्य में कई पंडाल ऐसे है, जिसका निर्माण बंगाल के कारीगर द्वारा किया गया है.

लछवार दुर्गा मंदिर
पंडोलों पर मां की पूजा हो रही है. इसके अलावा मंदिरों में भी दुर्गा मां की पूजा की जा रही है. इसी कड़ी में गोपालगंज में लछवार दुर्गा मंदिर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सालों भर यहां भक्त पहुंचते है. लेकिन, नवरात्रि के दौरान लोग अधिक संख्या में पहुंचते है.

पंडाल
पंडाल के निर्माण कार्य को देखकर ही इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है. राज्य का शहर भव्य पंडाल से सज चुका है. लोग भी पूजा को लेकर काफी उत्साहित है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here