अनंत अंबानी के पास अनुभव नहीं…RIL बोर्ड में नियुक्ति पर फिर उठे सवाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में अनंत अंबानी की नियुक्ति पर विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल, इंटरनेशनल प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज इंक ने शेयरधारकों को अनंत अंबानी की नियुक्ति के खिलाफ वोट करने की सलाह दी है।

बता दें कि अनंत, अरबपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं और हाल ही में उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में जगह मिली है। हालांकि, अनंत अंबानी की अभी उम्र 28 साल है। इस वजह से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज ने एक नोट में कहा है- इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट जरूरी है क्योंकि अनंत अंबानी के पास सीमित नेतृत्व या बोर्ड अनुभव है। इस वजह से बोर्ड में उनके संभावित योगदान पर चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज ने अनंत अंबानी के बड़े भाई और बहन- आकाश और ईशा अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड में नियुक्ति का समर्थन किया है।

इससे पहले एडवाइजरी फर्म IiAS ने भी अनंत अंबानी की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। IiAS ने 9 अक्टूबर की रिपोर्ट में कहा था कि 28 साल की उम्र में अंबानी परिवार की नियुक्ति हमारे मतदान दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है। IiAS ने भी ईशा और आकाश की बोर्ड में एंट्री के प्रस्तावों का समर्थन किया है। इस पूरे प्रकरण में रिलायंस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हालांकि, एक अन्य इंटरनेशनल प्रॉक्सी फर्म ग्लास लुईस अनंत अंबानी की नियुक्ति के पक्ष में है। ग्लास लुईस के डेकी विंडर्टो ने कहा, “हम अनुभव के आधार पर अनंत अंबानी को अन्य भाई-बहनों से अलग नहीं करते हैं। अनंत और उनके बड़े, जुड़वां भाई-बहन को बोर्ड में गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशकों के रूप में शामिल करना अहम है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here