मल्‍टी कैप फंड मतलब दोनों हा‍थ में लड्डू, जिसने लगाया पैसा, वो हुआ मालामाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
6

नई दिल्‍ली. भारत में निवेशकों को रुझान अब म्‍यूचुअल फंड (Mutual fund) की ओर बढ़ा है. एफडी (FD) और अन्‍य छोटी बचत योजनाओं से लॉन्‍ग टर्म में म्‍यूचुअल फंड्स के लगभग दोगुना रिटर्न देने की वजह से ये खूब लोकप्रिय हो रहे हैं.

म्‍यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) के जरिए खुदरा निवेशक ज्‍यादा पैसा लगा रहे हैं. अगर आपका भी इरादा म्‍यूचुअल फंड में पैसा लगाने का है, लेकिन आप मार्केट के उतार-चढ़ाव को देख कर निवेश करने से हिचक रहे हैं तो आपको संकोच छोड़कर मल्टी कैप फंड (Multi Cap Fund) में पैसा लगाना चाहिए. इसमें पैसा लगाने से आपको आपको बैलेंस तरीके से 3 मार्केट कैप (स्मॉल, मिड और लार्ज कैप) में निवेश का फायदा मिल सकता है.

खास बात यह है कि मल्‍टी कैप फंड में रिस्‍क जहां स्‍मॉल कैप फंड से कम है, वहीं इस फंड का औसतन रिटर्न लॉर्ज कैप फंड से अब तक ज्‍यादा ही रहा है. मल्टी कैप फंड्स ने बीते 5 महीने में सालाना आधार पर औसतन 19.21 फीसदी, तीन साल में 31.01 फीसदी और 10 साल में 20.09 फीसदी सालाना मुनाफा दिया है. मल्टी कैप म्यूचुअल फंड में आप 100 रुपए से भी निवेश शुरू कर सकते हैं.

क्‍या है मल्‍टी कैप फंड?
एक मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड एक प्रकार का इक्विटी म्यूचुअल फंड है, जो लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों समेत अलग-अलग बाजार पूंजीकरण वाले शेयरों के विविध पोर्टफोलियो में निवेश करता है. एक मल्टी-कैप फंड का उद्देश्य आपको अलग-अलग आकार की कंपनियों का एक्सपोजर देना होता है, जिससे आपके पोर्टफोलियो में विविधता आती है और जोखिम कम होने की संभावना रहती है. इसमें सिंगल फंड के जरिए आप एक साथ सभी साइज और सेक्टर की कंपनियों में इन्वेस्ट करते हैं.

कहां करना होता है कितना इन्वेस्टमेंट?
सेबी के नियमों के मुताबिक, मल्‍टी कैप फंड को 3 तरह की कंपनियों यानी लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप में कम से कम 25-25 फीसदी निवेश करना होता है. बाकी बचे 25 फीसदी फंड को फंड मैनेजर मार्केट की स्थिति के मुताबिक इन्वेस्ट कर देता है.

इन मल्‍टी कैप फंडों ने दिया है शानदार रिटर्न
ईटी मनी की एक रिपोर्ट के अनुसार, निप्‍पॉन इंडिया मल्‍टी कैप फंड ने पिछले पांच सालों में औसतन 26.41 फीसदी रिटर्न दिया है. इसी तरह क्‍वांट एक्टिव फंड का रिटर्न 29.13 फीसदी रहा है. महिंद्रा मनुलाइफ मल्‍टी कैप फंड ने भी पिछले पांच साल में निवेशकों को औसतन 25.27 फीसदी रिटर्न दिया है. आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल मल्‍टी कैप फंड का पांच साल का सालाना रिटर्न अब तक 20.99 फीसदी रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here