हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर भी ध्वस्त – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

नई दिल्ली। इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध में हमास का एक और बड़ा कमांडर मारा गया है. इजरायली फोर्स ने शनिवार की रात को एयर स्ट्राइक में दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को मार गिराया.इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार की रात गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की दक्षिण खान यूनिस बटालियन पर हमला किया था.

मारा गया आतंकी इजरायल में कई लोगों की हत्या का जिम्मेदार था. इसी ने दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज निरिम और निरओज इलाके में घरों में घुसकर लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर मारा था. आतंकवादी संगठन हमास में काम करने के साथ ही कदरा फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन में भी अहम भूमिका निभा रहा था.

गाजा पट्टी के लोगों के लिए जिंदगी बचाने की जंग
बता दें कि हमास से लड़ाई के बीच इजरायल की सेना ने फिलस्तीन के लोगों को उत्तरी गाजा खाली करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. आईडीएफ ने शुक्रवार को कहा था कि गाजा के लोग अपनी सुरक्षा के लिए गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में चले जाएं. इजरायल के इस चेतावनी के बीच गाजा पट्टी में रह रहे लोगों के लिए जिंदगी और मौत का सवाल खड़ा हो गया.

दरअसल इजरायल के द्वारा गाजा पट्टी में बिजली-पानी की सप्लाई रोक दी गई है. दुकानों में राशन खत्म हो गया और उनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं है. लोग जब अपनी जान बचाने के लिए गाजा पट्टी से निकलना चाह रहे हैं तो हमास उन्हें रोक रहा है और उनके रास्ते में बाधाएं खड़ी कर रहा है.

हमास ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि इजरायल ने जल्द ही ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने की बात कही है. ऐसे में हमास के आतंकी आमने-सामने की लड़ाई में गाजा पट्टी के आम नागरिकों को अपनी सुरक्षा ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

लोगों को सुरक्षित जगह नहीं जाने दे रहा हमास:
आईडीएफइस बीच इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोक रहा है. इस बीच गाजा में अब तक मरने वालों की संख्या 2215 हो गई है. इनमें 724 बच्चे शामिल हैं.इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक्स (ट्विटर) के जरिए बताया कि, ‘हमारे पास सबूत हैं कि हमास फिलस्तीनी नागरिकों को उत्तरी से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी कर रहा है. हमास नागरिकों को नुकसान पहुंचाने पर गर्व करता है और प्रत्येक नागरिक क्षति के लिए जिम्मेदार है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here