आप भी कॉफी में यह चीजें मिलाकर चेहरे पर लगा सकती है , टेनिंग जैसी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

एक कप कॉफी आपको ऊर्जा देने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। कॉफी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। टैन हटाने के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कॉफी को कई प्राकृतिक चीजों में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉफी आपके रोमछिद्रों में जमा गंदगी को दूर करती है। कॉफी आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक लाती है।इसके साथ ही यह त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को भी कम करने का काम करता है। यह चेहरे को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि सन टैन से छुटकारा पाने के लिए आप किन तरीकों से कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉफ़ी और शहद का फेस पैक
चेहरे के लिए आप कॉफी और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं. इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं. शहद और कॉफ़ी को अच्छे से मिला लें. इस पैक को त्वचा पर बीस मिनट तक लगा रहने दें। – इसके बाद कॉफी के पेस्ट को पानी से निकाल लें. शहद से आपकी त्वचा मुलायम भी रहती है.

कॉफ़ी और दूध का पेस्ट
– एक कटोरी में 1 से 2 चम्मच दूध लें. इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं. अब कॉफी और दूध के पेस्ट को त्वचा पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे त्वचा से हटा दें।

कॉफ़ी और एलोवेरा पेस्ट
एक कटोरे में बराबर मात्रा में कॉफी और एलोवेरा मिलाएं। कॉफी और एलोवेरा पेस्ट को त्वचा पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें।

कॉफ़ी और चीनी
टैन हटाने के लिए आप कॉफी, चीनी और नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों को मिलाकर आप स्क्रब बना सकते हैं. इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिला लें. कॉफी स्क्रब से त्वचा पर कुछ देर मसाज करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

कॉफ़ी और नींबू का पेस्ट
एक चम्मच कॉफी में आवश्यकतानुसार नींबू का रस मिलाएं। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद कॉफी और नींबू का पेस्ट त्वचा पर दस मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here