भारतीय गेंदबाजी के आगे पस्त हुए पाकिस्तानी ,191 पर हुए ऑल आउट – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने बल्लेबाची शुरु कर दिया था । टीम इंडिया विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मजबूत शुरुआत की थी। पाकिस्तान के इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक ने बल्लेबाजी के लिए क्रीज ओपनिंग की । पाकिस्तान की टीम ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए। पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर पूरे हो गए हैं। उसने एक विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक के आउट होने के बाद इमाम उल हक का साथ कप्तान बाबर आजम दे रहे हैं। इमाम 23 और बाबर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

कुछ समय बाद पाकिस्तान के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर शादाब खान को क्लीन बोल्ड कर दिया। शादाब पांच गेंद पर दो रन ही बना सके। मोहम्मद नवाज के साथ अब हसन अली क्रीज पर हैं जिसके बाद वो भी आउट हो गए । मैच की पहली इनिंग पूरी होती है । पाकिस्तान के प्लेयर्स को भारत के जाबाजों ने 191 रन मे ऑलआउट कर दिया । अब भारत के सामने पाकिस्तान को हराने का लक्ष्य 192 रन है ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here