किराणा दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार किराणा दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

किराणा दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार

14 कार्टन अवैध देशी,अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद

जोधपुर,किराणा दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार।विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले इसके भंडारण में जुट गए हैं। ऐसी ही एक कार्रवाई बासनी पुलिस की तरफ से की गई है। पुलिस ने गली नंबर 8 में एक किराणा दुकान पर रेड देकर वहां से 14 कार्टन देशी,अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – एयर हॉस्टेज से लवमैरिज करने वाले युवक पर कातिलाना हमला

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस मादक पदार्थ तस्करों पर नजर रखें हुए है। सूचना मिली कि बासनी गली नंबर 8 में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के पास में अंकित प्रोविजन स्टोर पर अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इस पर पुलिस की टीम में शामिल एएसआई धन्नाराम,हैड कांस्टेबल रामलाल,कांस्टेबल आत्मा राम,मंगलराम,जसवंत सिंह और जोराराम की तरफ से रेड दी गई। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो वहां पर 14 कार्टन अवैध देशी,अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद किया। दुकानदार फतेहपोल निवासी पीयूष पुत्र राजीव मल्होत्रा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया। उसने चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ का भंडारण किया था। अग्रिम जांच की जा रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here