धूणे पर हुई मारपीट व तोड़फोड़ में महंत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज धूणे पर हुई मारपीट व तोड़फोड़ में महंत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

धूणे पर हुई मारपीट व तोड़फोड़ में महंत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

जोधपुर,धूणे पर हुई मारपीट व तोड़फोड़ में महंत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज। शहर के राजीव गांधी नगर हलके में सिद्धनाथ रोड पर गत जून माह में महंत समाज के लोगों से हुई मारपीट,तोडफ़ोड़ पर अब पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पूर्व में धूणे के आसपास के इलाके में सर्च कर मादक पदार्थ भी बरामद करने के साथ एक महंत को गिरफ्तार भी किया था। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि हरिओम महाराज का धूणा सिद्धनाथ रोड पर रहने वाले महंत अमितनाथ अघोरी ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि 4 जून को डूंगरराम, प्रकाश,नरेन्द्र सिंह,गणेश सांखला, राजेन्द्र सांखला,भीखाराम,मोतीराम, घनश्याम,सुखलाल,प्रदीप,हीरालाल व चार पांच अन्य लोगों ने एकराय होकर उसको धूणा से बेदखल करने की नीयत से हथियार व लाठियों से हमला किया था। उनका धूणा 100 वर्ष से पुराना है। महंत का आरोप है कि कुटिया व माताजी का पवित्र धूणा, शिव लिंग को तोड़ दिया और धार्मिक ग्रंथों को फाड़ कर फेंक दिया गया। रिपोर्ट में मूतिर्यो को भी खंडित करने के साथ मंदिर से छत्र,कण्टी,बूंदे, कूलर,पंखे,फ्रीज और वस्तर चुारकर ले जाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें – जन्माष्टमी पर कार के कांच तोड़े,केस से गुस्साए आरोपियों ने अब लगाई आग

सनद रहे कि इस मामले में जून महिने में काफी तूल भी पकड़ा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद धूणे के आस पास वक्त घटना मादक पदार्थ भी बरामद किया था और एक महंत को पकड़ा गया था। उसके द्वारा किसी पर हमला किया गया था,जिसके बाद यहां पर विवाद शुरू हो गया था।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here