एयर हॉस्टेज से लवमैरिज करने वाले युवक पर कातिलाना हमला एयर हॉस्टेज से लवमैरिज करने वाले युवक पर कातिलाना हमला Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

एयर हॉस्टेज से लवमैरिज करने वाले युवक पर कातिलाना हमला

  • पुलिस का साधारण मारपीट और रुपए छीनने का केस
  • हमलावर की एयर हॉस्टेज से चल रही सगाई की बात

जोधपुर,एयर हॉस्टेज से लवमैरिज करने वाले युवक पर कातिलाना हमला।शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में अग्रसेन वाटिका के पास में 11 अक्टूबर की रात को एक युवक पर कातिलाना हमला हुआ था। पुलिस ने प्रकरण साधारण मारपीट और रुपए छीनने में दर्ज कर लिया।जबकि युवक अस्पताल में भर्ती है। हमले की वजह युवक द्वारा एक एयर हॉस्टेज से प्रेम विवाह करना था,अब एयर हॉस्टेज की जिस लडक़े से सगाई की बात चल रही है उस पर रंजिश वश हमला किए जाने का आशंका है। पुलिस ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है। दरअसल बालोतरा जिले के समदड़ी का रहने वाला राहुल यहां जोधपुर में देवनगर हलके में रहता था। उसकी पड़ौस में रहने वाली एक युवती से जान पहचान होने के साथ दोस्ती हो गई। बाद में इन लोगों ने 14 अक्टूबर 21 को गुजरात के गांधीधाम में जाकर प्रेम विवाह कर लिया। युवक ने अपने घर वालों को इस बारे में जानकारी नहीं दी थी। इस बीच वह गुजरात में ही रहने लगा तब उसकी पत्नी एयर हॉस्टेज की ट्रेनिंग के लिए चली गई। ट्रेनिंग पूरी कर यह लोग जोधपुर आ गए और अब यहां पर रह रहे हैं। इस बीच लडक़ी के घरवालें उसकी सगाई किसी युवक से करने की बात कर रहे हैं। इस पर लडक़ी ने अपने पति राहुल को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – अहमदाबाद-जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा

पति ने जिस युवक से सगाई की बात चल रही है उसे घटना की वास्वविक जानकारी दी। अजय चौहान नाम के शख्स ने 11 अक्टूबर की रात को लडक़ी के पति राहुल को फोन कर अग्रसेन वाटिका के पास प्रथम पुल पर बुलाया। जहां पर पहले से ही सात आठ युवक हाथों मे लोहे के पाइप, लाठी एवं बैसबॉल के डंडे आदि लेकर खड़े थे। अजय चौहान और उसके दोस्तों ने मिलकर राहुल पर हमला बोल दिया। उसका मोबाइल और 20 हजार रुपए भी छीन लिए। मगर बाद में मोबाइल लौटा दिया। घायल हुए युवक को आस पास के लोगों द्वारा मथुरादास माथुर अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके पर्चा बयान पर अजय चौहान,विजय, संतोष सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके साथ साधारण मारपीट और रुपए छीन कर ले जाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here