वायुसेना से रिटायर्ड सैन्यकर्मी के बंद मकान से 7 लाख के जेवर और नगदी चोरी वायुसेना से रिटायर्ड सैन्यकर्मी के बंद मकान से 7 लाख के जेवर और नगदी चोरी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

वायुसेना से रिटायर्ड सैन्यकर्मी के बंद मकान से 7 लाख के जेवर और नगदी चोरी

  • पुत्र से मिलने जयपुर गए थे
  • पड़ौसी ने दी सूचना

जोधपुर,वायुसेना से रिटायर्ड सैन्य कर्मी के बंद मकान से 7 लाख के जेवर और नगदी चोरी। शहर के रामेश्वर नगर डी सेक्टर में रहने वाले वायुसेना से सेवानिवृत ऑफिसर के सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 7 लाख के जेवरात और 26 हजार की नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए। पड़ौस में सीसीटीवी फुटेज में वारदात को देखा जा सकता है। इस बारे में भगत की कोठी थाने में चोरी की रिपोट दी गई है। रामेश्वर नगर डी-82 के रहने वाले भंवरदास वैष्णव पुत्र माहेनदास ने बताया कि वे वायु सेना से सेवानिवृत ऑफिसर है।7 अक्टूबर को वे पुत्र से मिलने के लिए पत्नी सहित जयपुर गए थे। 11 अक्टूबर की रात को घर के सामने रहने वाले पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे हैं। इस पर वे तत्काल जयपुर से यहां आए।

यह भी पढ़ें – एमडीएमएच में राष्ट्रीय गठिया सप्ताह सम्पन्न

घर आने पर पता लगा कि चोरों ने सारा सामान अस्त व्यस्त किए जाने के साथ अलमारियों,वार्डड्राफ् आदि के ताले तोड़ दिए है। घर से 26 हजार की नगदी के साथ पत्नी के गहने जिनमें दो तोला के कान के टोप्स,डेढ़ तोला की ईयररिंग पत्ता,दो तोला चेन, एक तोला की 3 अंगुठियां,दो तोला की कंठी,दो तोला की चार चूडियां, 22 तोला चांदी की पायजेब,चांदी की गिलासें,कटोरियां,चम्मच और गुल्लक में रखी तकरीबन 800 रुपए की चिल्लर भी ले गए। भगत की कोठी पुलिस ने मौका मुआयना किया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों की पहचान के साथ अब तलाश की जा रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here