कमाल की है यह LIC पॉलिसी: ₹296 हर दिन बचाने पर मिल रहे ₹60 लाख – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की एक पॉलिसी है, जीवन लाभ बचत योजना (LIC Jeevan Labh Policy) इसमें अगर आप हर दिन 296 रुपये बचाकर जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 60 लाख रुपये मिलेंगे।

यह बीमा जीवित पॉलिसीधारक के लिए मैच्योरिटी पर एकमुश्त भुगतान और मैच्योरिटी से पहले निधन की स्थिति में परिवार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

इस बीमा योजना को ऐसे समझें, यदि कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में 25 साल के लिए निवेश शुरू करता है तो उसकी मासिक किस्त आएगी 8,893 रुपये यानी 296 रुपये प्रति दिन। साल में उसे 1,04,497 रुपये जमा करने होंगे। मैच्योरिटी पर ऐसे व्यक्ति को मैच्योरिटी की रकम 60 लाख रुपये से कुछ अधिक मिल सकती है। एलआईसी के जीवन लाभ योजना के तहत 60 लाख की परिपक्वता पर बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा। बता दें यहां मूल बीमा राशि 2300000 रुपये है।

128 रुपये ही बचाकर बन सकते हैं लखपति

अगर कोई व्यक्ति जीवनलाभ पॉलिसी में हर दिन 512 रुपये बचाकर जमा करता है तो सालाना 184320 रुपये जमा होंगे। अगर वह यह पैसा 25 साल की उम्र से 25 साल के लिए निवेश करता है, तो वह करीब 46 लाख रुपये जमा कर लेगा और मैच्योरिटी के बाद उसके पास एक करोड़ 9 लाख रुपये होंगे। दूसरी ओर अगर 25 साल की उम्र से आप हर दिन केवल 128 रुपये ही बचाकर जमा करते हैं तो सालाना 46200 रुपये जमा होंगे और 25 साल में करीब 10 लाख रुपये जमा कर लेंगे। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी पूरा होने के बाद आपको एलआईसी 27.25 लाख रुपये देगी।

एक छोटी बचत से भविष्य में 60 लाख रुपये देगी

इसका फायदा यह है कि आप महज 8893 रुपये हर महीने बचाकर एक छोटी बचत से भविष्य में 60 लाख रुपये का एक बड़ा फंड अर्जित कर सकते हैं। बता दें एलआईसी मैच्योरिटी राशि की गणना एलआईसी कैलकुलेटर का उपयोग करके की जाती है। यह उम्र, बीमा की अवधि और मूल बीमा राशि के आधार पर अलग-अलग होती है। यह गणना केवल समझने के उद्देश्य से है। पॉलिसी खरीदने से पहले इसकी डिटेल्स जरूर पढ़ लें। पॉलिसीधारक के निधन की स्थिति में परिवार को इस रिस्ट्रिक्टेड प्रीमियम, नॉन-लिंक्ड योजना से वित्तीय सहायता मिलेगी। इसमें निवेशकों को प्रीमियम राशि और बीमा अवधि को बदलने की आजादी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here