प्रेमिका के फोन से प्रेमी को घर बुलाया, फिर परिजनों ने प्राइवेट पार्ट काट डाला – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

नगर थाना के गोला बांध रोड निवासी युवक के प्रेम से खफा युवती के परिजनों ने उसे दुकान में बहाने से बुलाकर उसका गुप्तांग काट लिया. इसके साथ ही उसकी सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन लिए.

फिलहाल युवक बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत है. डॉक्टर के अनुसार, युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं, मामले को लेकर युवक के पिता ने सरैयागंज गोला रोड स्थित युवती की मां और भाई को आरोपित करते हुए नगर थाना ने शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

थाने को दिए आवेदन में युवक के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा और आरोपित की बेटी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इससे खफा उसके परिजनों ने साजिशन उसे युवती से कॉल करवा कर यह कहते हुए कि उसके पिता को हार्ट अटैक हुआ है, सुबह साढ़े 4 बजे अपने घर बुलाया. इसके बाद वह अपने घर से जिम जाने के बदले युवती के घर जा रहा था कि युवती के भाई ने अपनी दुकान का शटर खोलकर उसे खींच लिया. जहां उसके साथ मारपीट की गई उसके बाद उसका गुप्तांग काट दिया.

आवेदन के अनुसार, मौके का ए वारदात पर युवती की मां और पिता भी मौजूद थे. लड़का किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और फिलहाल पीड़ित अर्जुन कुमार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस युवक के पिता निर्मल कुमार के आवेदन के बाद पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here