राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह आयोजित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह आयोजित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह आयोजित

जोधपुर,राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह आयोजित भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर में “कौशल को सम्मान” के तहत आज कौशल दीक्षांत समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान,वस्त्र मंत्रालय के निदेशक डॉ. शिवज्ञानम केजे और विशिष्ठ अतिथि पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा तथा श्रवण झाँझरिया,ग्रुप महाप्रबंधक, कीया एवं कुंभट मोटर्स समूह,जोधपुर ने भाग लिया।राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान,जोधपुर के कार्यालयाध्यक्ष उपनिदेशक सुजीत आर सिंह तथा अन्य अधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें – ओम शिवपुरी नाट्य समारोह का आयोजन सोमवार से

कार्यक्रम में कार्यालयाध्यक्ष,मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान अतिथियों तथा कार्यालयाध्यक्ष द्वारा सत्र 2022-23 के लिए आयोजित ऑल इंडिया ट्रैड टेस्ट 2023 में ट्रैड मे प्रथम,द्वितीय व तृतीय तथा महिला वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण अधिकारी मोहम्मद इंसाफ अली ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण अधिकारी राकेश जाखड़ तथा जूनियर कन्सल्टेन्ट नीति गुप्ता ने किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here