इस वजह से 20 साल तक शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा की बीच थी अनबन, दोनों ने नहीं की एक-दूसरे से बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

बॉलीवुड की दमदार हसीना रेखा अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। रेखा अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी-जाती हैं। एक्ट्रेस भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो मगर आज भी उनके चाहने वाली की कमी नहीं है।

14 साल की उम्र में ही रेखा ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा के बीच की कोल्ड वॉर

आज रेखा की गिनती बी-टाउन के सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में होती है। मगर उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। उनके फिल्मी करियर के दौरान ऐसे कई स्टार्स रहे, जिनके साथ उनकी कोल्ड वॉर रही। उनमें से एक है एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा। जी हां, दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने रेखा संग अपने संबंधों के लेकर बाद की है।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी अनबन

दोनों ने एक साथ फिल्म निर्माता राकेश रोहन की फिल्म ‘खून भरी मांग’ में काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच अनबन शुरू हुई थी।एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि रेखा और मैंने कई फिल्मों में साथ काम किया है। हम दोनों ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म ‘खून भरी मांग’ की शूटिंग के दौरान हम दोनों में छोटी-छोटी बात को लेकर बहस होती थी। इस अनबन की वजह से हमने 20 साल से एक-दूसरे से बात नहीं की।

ऐसा हुई दोनों के बीच सुलह

रेखा संग अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए एक्टर ने आगे कहा कि मेरी पत्नी पूनम ने हम दोनों के बीच सुलह कराया था। दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती थी। मगर हमारी अनबन की वजह से उनकी दोस्ती में दिक्कते आने लगीं। इसके बाद रेखा ने मुझसे मनमुटाव खत्म कर लिया और फिर इसके बाद रेखा ने कभी भी मुझ पर पलटवार नहीं किया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here