एलन मस्क ने ट्विटर से हटाए हमास से जुड़े सैंकड़ो अकाउंट, नफरती और भ्रामक कंटेंट पर भी लिया एक्शन – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

एलन मस्क की कंपनी ट्विटर ने हमास से जुड़े सैंकड़ो अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर दिया है, साथ ही नफरती और भ्रामक कंटेंट पर भी एक्शन लेते हुए इसे प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया है.

रायटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इज़राइल पर हमले के बाद से सैकड़ों “हमास-संबद्ध खातों” को हटा दिया है और भ्रामक सामग्री के हजारों टुकड़ों को हटाने या लेबल करने की कार्रवाई की गई है. यूरोपीय संघ के आयुक्त ब्रेटन को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि हम यूरोपीय संघ के सदस्य देशों सहित दुनिया भर से कानून प्रवर्तन अनुरोधों का तुरंत जवाब देना जारी रखते हैं.

EU ने भ्रामक कंटेंट हटाने की दी थी चेतावनी

इजराइल पर हमास के अटैक के बाद से ट्विटर पर कई तरह का कंटेंट वायरल हो रहा था जो लोगों को परेशान करने वाला था. यानि नग्न, कटी और चोट लगी हुई तस्वीरें, फायरिंग और लोगों को डराने वाली, कई तरह की चीजें वायरल हो रही थी. इसको लेकर EU ने मस्क ने तुरंत एक्शन लेने को कहा था. दरअसल, EU ने डिजिटल सर्विसेस एक्ट के तहत नए नियम लागू किए हैं. अगर एक्स इसका पालन नहीं करती है तो कंपनी को जुर्माने के तौर पर अपनी कमाई का 6 फीसदी हिस्सा EU को देना होगा, साथ ही प्लेटफार्म पर EU में बैन भी लगाया जा सकता है.

इस सम्बन्ध में एक पत्र यूरोपीय संघ के आयुक्त ब्रेटन ने एलन मस्क की कंपनी को लिखा था. इसका जवाब देते हुए अब ट्विटर ने प्लेटफॉर्म से सैंकड़ो हमास से सम्बंधित अकाउंट्स को बैन और कंटेंट को डिलीट किया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here